
चारपहिया के ठोकर से बाइक सवार घायल
बथनाहा थाना क्षेत्र में एनएच 22 पर कोआरी मोड़ के निकट एक चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।...
बथनाहा। थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित कोआरी मोड़ के निकट चारपहिया वाहन के ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरहा बराही पंचायत के पंचायत समिति पुत्र रवि कुमार अपने निजी चारपहिया वाहन से सीतामढ़ी जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि पंचायत समिति पुत्र रवि कुमार अपने वाहन से स्थानीय लोगों के सहयोग से सीतामढ़ी में इलाज के लिए भर्ती भी कराया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जा कर लिया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार का सिर बुरी तरह फट गया था।

वहीं बेहोशी की हालत में अपने आप को सोनबरसा थाना क्षेत्र के बनरझुला का बताया। लेकिन अभी तक आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




