Sitamarhi News: बुजुर्गों को सम्मानित करने के लिए कर्मियों ने लिया संकल्प
हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Sitamarhi News: डुमरी कटसरी में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहानुभूति और उनके ज्ञान का आदर करने का संकल्प लिया गया। बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

Sitamarhi News: डुमरी कटसरी। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान परिवार एवं समाज के वरिष्ठ नागरिको के प्रति सम्मान, सहानुभूति,उनके ज्ञान एवं अनुभव का आदर तथा उनके गरिमामय जीवन के लिए हर स्तर पर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया गया।बीडीओ अरूण कुमार सिंह द्वारा कर्मियो को शपथ दिलाई गई।


