ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीविवेकानंद के विचार अपनाएं

विवेकानंद के विचार अपनाएं

जग्रनाथ सिंह महाविद्यालय चंदौली के सभागार में विवेकानंद जयंती पर एक सेमिनार रविवार को आयोजित की...

विवेकानंद के विचार अपनाएं
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 13 Jan 2020 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जग्रनाथ सिंह महाविद्यालय चंदौली के सभागार में विवेकानंद जयंती पर एक सेमिनार रविवार को आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार राय ने की। वर्तमान परिवेश में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डॉ. राय ने कहा कि स्वामीजी ने कहा था हमारी संस्कृति अन्य संस्कृतियों से भिन्न है। अन्य संस्कृतियों का निर्माण दर्जी करता है। जबकि हमारी संस्कृति का निर्माण हमारा चरित्र करता है। संस्कृति वस्त्रों में नहीं हमारे चरित्र के विकास में है। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. दशरथ प्रजापति ने कहा कि यह कभी मत कहो कि मै नहीं कर सकता। क्योंकि आप अनंत है। आप में कुछ भी करने की क्षमता है। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रो. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि आपको जोखिम लेने से भयभीत नहीं होना चाहिए। आप जरतते है तो नेतृत्व करते है। हारते है तो आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते है। प्रो. नवल किशोर ने कहा कि शक्ति जीवन है तो निर्बलता मृत्यु है। विस्तार जीवन है तो संकुचन मृत्यु है। प्रेम जीवन है तो द्वेष मृत्यु है। प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि अपने इरादों को मजबूत रखें। लोग क्या कहेगें उन्हें कहने दिजीए। एक दिन ऐसा आएगा वहीं लोग आपका गुणगान करेगें। वहीं छात्रा दीपा, मधु, दिव्या, मनीषा, शिवानी, चांदनी, सोनम, राखी, छात्र नीतेश, शिवम, सुनील, संजीव, सोनु आदि ने विचार रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें