Sitamarhi News: सुरक्षाकर्मियों के सामने सदर अस्पताल से बाइक चोरी
Sitamarhi News: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सुरक्षा चाक-चौबंद होने के बावजूद एक चोर ने दिनदहाड़े बाइक चुरा ली। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद चोर ने लॉक तोड़ा और बाइक को पैदल धकेलते हुए बाहर निकल गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और यह सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल परिसर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स की मौजूदगी के बावजूद बदमाश ने दिनदहाड़े एक बाइक का लॉक तोड़ा और उसे पैदल ढकेलते हुए अस्पताल परिसर से बाहर आया। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निजी सुरक्षा गार्डों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सहियारा क्षेत्र निवासी संजीत कुमार इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्होंने भी अन्य मरीजों और परिजनों की तरह अपना वाहन अस्पताल परिसर में खड़ा किया था।
बताया जाता है कि जिस जगह वाहनों की पार्किंग को लेकर व्यवस्था स्पष्ट नहीं है, वहां मरीज और उनके परिजन सुरक्षा गार्डों के भरोसे वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं।


