8वी तक कक्षाएं 11 तक बंद
सीतामढ़ी जिले में ठंड और शीतलहरी के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 9 से 11 जनवरी तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। आठवीं से ऊपरी कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में केवल गर्म भोजन के लिए संचालन होगा।

सीतामढ़ी। जिले में ठंड व शीतलहरी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सभी सरकारी व निजी स्कूलों (प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों व कोचिंग संस्थानों सहित) में आठवीं कक्षा तक के शैक्षणिक गतिविधियों को अब 9 से 11 जनवरी तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। वही आठवी से ऊपरी कक्षा का संचालन सावधानी के सुबह 10 बजे से तीन बजे तक करने का आदेश दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 12 से दो बजे के बीच सिर्फ बच्चों को पका-पकाया गर्म भोजन के लिए किया जाएगा। वही निजी व सरकारी आवासीय विद्यालय को प्रतिबंध के आदेश से मुक्त रखा गया है।
यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिला दंडाधिकारी सह डीएम ने रिची पांडेय ने दिया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। इस लिए संबंधित संस्थान उक्त अवधि में शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित रखेंगे। उन्होंने कहा है कि मिशन दक्ष, प्री-बोर्ड व बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं का संचालन प्रतिबंधित आदेश से मुक्त रहेगा। इसकी सूचना एसपी, डीडीसी समेत सभी एसडीओ, थानाध्यक्षों व संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने डीईओ , डीडब्लूओ, आईसीडीएस की डीपीओ व थानाध्यक्षों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




