गर्मी की छुट्टी में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे स्कूल प्रधान
सितामढ़ी के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी के दौरान प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधान मौलवी को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। 1 जून से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। सभी को मोबाइल फोन चालू रखने और मुख्यालय छोड़ने के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है।

रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी के दौरान प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधान मौलवी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किया है।जिसमे एक जून से 20 जून तक जिले के राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह आदेश संस्कृत, उर्दू और मदरसा विद्यालयों पर भी लागू होगा।डीईओ कार्यालय ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधान मौलवी को अवकाश अवधि में मुख्यालय में ही रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी को मोबाइल फोन चालू रखने को कहा गया है, ताकि विभाग से मिलने वाले आदेश का समय पर पालन किया जा सके।आदेश
में कहा गया है कि यदि किसी को मुख्यालय छोड़ना जरूरी हो, तो पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस संबंध में आदेश की प्रति सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


