होली में बरतें सावधानी, सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान

Mar 02, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी में होली के रंगों के साथ सावधानी भी जरूरी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंख, चेहरा और त्वचा की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। रासायनिक रंगों के हानिकारक प्रभावों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

होली में बरतें सावधानी, सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान

सीतामढ़ी, । होली के रंगों में उमंग और उत्साह तो जरूरी है। लेकिन इसके साथ सावधानी भी उतनी ही अहम है। जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि रंग-गुलाल खेलते समय आंख, चेहरा और त्वचा की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें। रासायनिक रंगों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। डॉक्टरों का कहना है कि बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक केमिकल मिले होते हैं, जिससे आंखों में जलन, एलर्जी, सूजन और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।