Sitamarhi News: डूबने से बचाव की दी गई जानकारी
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में शनिवार को स्कूलों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को वर्षा ऋतु में जल जमाव, नदी, तालाब और पोखरों में डूबने से बचाव के उपाय बताना था। विद्यार्थियों को सुरक्षित घाटों का उपयोग और अन्य बचाव तकनीक कर सिखाई गई।

Sitamarhi News: आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के स्कूलों में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को बाढ़ सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मिडिल स्कूल चकमहिला में हेडमास्टर रमेश कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी तरह गुरुकुल आर्य समाज आवासीय संस्कृत मॉडल हाईस्कूल बैरगनिया में हेडमास्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में नदी, तालाब, पोखर एवं जलभराव वाले स्थानों पर डूबने से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों को जलाशयों के पास अकेले न जाने, सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करने, तेज बहाव वाले पानी से दूर रहने तथा दुर्घटना की स्थिति में तुरंत स्थानीय लोगों और आपदा सहायता दल को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डूबे हुए व्यक्ति के प्राथमिक उपचार, सीपीआर की आवश्यकता, समय पर चिकित्सकीय सहायता तथा सामुदायिक जागरूकता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे जल सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


