गोलीकांड की एसपी ने की जांच

Apr 08, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सोमवार की रात घरवारा हाई स्कूल के पास हुई गोलीबारी की लूट के मामले में एसपी अमित रंजन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जख्मी युवक श्याम चन्द्र प्रसाद का इलाज चल रहा है और चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है। पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गोलीकांड की एसपी ने की जांच

सुप्पी। थाना क्षेत्र के घरवारा हाई स्कूल के समीप सोमवार की रात गोली मारकर हुई लूट की घटना के बाद एसपी अमित रंजन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। आधी रात एसपी स्वयं सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह, डीआईयू टीम और स्थानीय थाना के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बारिकी से जांच करते हुए थानेदार व डीआईयू टीम को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं बदमाशों की यथाशीघ्र पहचान कर उनकी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व मामले के उद्भदेन के लिए विशेष टीम का गठन किया है। इधर, गोली से जख्मी युवक श्याम चन्द्र प्रसाद का इलाज सीतामढ़ी शहर स्थित निजी चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार के यहां चल रहा है।

जख्मी युवक के भाई ओमप्रकाश प्रसाद ने बताया कि इलाज कर रहे चिकित्सक ने श्याम चन्द्र प्रसाद को खतरे से बाहर बताया है। वहीं घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि मंगलवार की शाम तक गोली कांड में जख्मी युवक के परिजनों द्वारा सुप्पी थाना में आवेदन नहीं दिया जा सका था। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड के बाद देर रात दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होने बताया कि गोलीकांड में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शीघ्र ही गोलीकांड की घटना का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।