दोस्तियां पेट्रोल पंप पर रंगदारी मांगने आए दो बदमाशों को दबोचा
दो बदमाशों ने भुतही थाना क्षेत्र के दोस्तिया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगी। कर्मियों ने दोनों को दबोच लिया, जबकि तीसरा भाग निकला। गिरफ्तार बदमाशों के पास से देसी कट्टा और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

विनोद कुमार सोनबरसा। भुतही थाना क्षेत्र के दोस्तिया गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर दो लाख रुपये रंगदारी लेने आए दो बदमाशों को कर्मियों ने दबोच लिया। जबकि, बदमाशों का तीसरा साथी भागने में सफल रहा। बाद में पेट्रोल पंप के कर्मियों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को सोनबरसा थाने की डायल 112 पुलिस को सौंप दिया।
बदमाशों की पहचान
पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलुआहा गांव निवासी शिवम कुमार और शिजु कुमार के रूप में की गयी। वहीं भाग निकले तीसरे बदमाश की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछहियां निवासी शेराज के रूप में की गयी है। डायल 112 पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों की तलाशी लेने पर शिवम के कमर से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वहीं बाइक की डिक्की से 04 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
इसकी जानकारी एएसपी सह सदर एसडीपीओ टू आशीष आनंद ने दी है। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार की सुबह करीब 07:30 बजे की है। दोस्तिया स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने पंप संचालक के पुत्र शिवम कुमार के सीने पर देसी कट्टा तान दिया और दो लाख की रंगदारी की मांग की। साथ ही 30 हजार प्रति महीना बंधा हुआ पैसा न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी।
पंप कर्मियों की साहस
इस दौरान बदमाशों ने पंप कर्मी को भलुआहा गैस एजेंसी वाले गोली मारने की बात कहते हुए धमकी दी कि हर महीना रंगदारी नहीं देने पर तुम्हे भी गोली मार देंगे।
इस दौरान पंप कर्मियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। एएसपी आशीष आनंद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मौके से फरार हुए बदमाश की पहचान कर ली गयी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। वहीं पकड़े गए बदमाशों के विरूद्ध पंप संचालक के पुत्र के बयान पर सोनबरसा थाने में एफआईआर कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


