ऐतिहासिक होगी रालोजद की रैली
सीतामढ़ी। राष्ट्रीय लोक जनता दल की ओर से 5 फरवरी को डुमरा हवाई अड्डा मैदान

सीतामढ़ी। राष्ट्रीय लोक जनता दल की ओर से 5 फरवरी को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आहूत पूर्व मंत्री व पार्टी के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में 50 हजार के करीब लोग जुड़ेंगे। ये बातें रालोजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने डुमरा स्थित कैंप में कही।
मौके पर उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नरेंद्र कुमार आदि ने रैली के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां उन्हें अपार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी की लोकप्रियता देश स्तर पर है। इस बार भी सीतामढी सहित बिहार के 40 लोक सभा सीटों पर एनडीए जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि इसकी पूरी संभावना है कि उनकी पार्टी एनडीए की ओर से सीतामढ़ी लोकसभा से चुनाव लड़ेगी। मौके पर अध्यक्ष चंद्रिका पासवान, राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, लोकसभा प्रभारी ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गुलशन कुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


