ऋत्विक के परिजन पटना रवाना
पटना के कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे बुधवार की दोपहर में बदमाशों ने सीतमाढ़ी के ऋत्विक प्रजापति को गोली मार...
पटना के कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे बुधवार की दोपहर में बदमाशों ने सीतमाढ़ी के ऋत्विक प्रजापति को गोली मार दी। गोली लगने की सूचना पर ऋत्विक के परिजन पटना के लिए रवाना हो गए है। वहीं सीतामढ़ी कारगिल चौक के समीप स्थित उसके आवास पर घटना की सूचना के बाद से ही अफरातफरी मच गई।
घर पर मौजूद गोद लिए पिता रामचंद्र पंडित, मां रामकली देवी, दादा देवचंद्र पंडित व दादी के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। जख्मी के दादा ने बताया कि दशहरा की छुट्टी के बाद रविवार को ही ऋत्विक पटना गया था। वह वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।
खतरे से बाहर की सूचना पर ली राहत की सांस : दादा ने बताया कि सोनवर्षा के रामचंद्र हनुमान नगर घुराघरा गांव में रहकर ही खेती करते हैं। दादा ने बताया कि ऋत्विक को लगी गोली निकलने व डॉक्टर के खतरे से बाहर होने की बात से राहत मिली है। दादा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कुछ विवाद है। लेकिन पुलिस जांच में ही गोली मारने की असल वजह की जानकारी मिलेगी।
पांच-छह माह पहले खरीदी थी महंगी बाइक : ऋत्विक ने पांच-छह माह पहले ही महंगी बाइक खरीदी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार वह फैशन को लेकर लोगों के अनुसार स्थानीय स्तर पर कुछ विवाद की वजह से भी उसे गोली मारी जा सकती है। हालांकि लोग कुछ कहने से बच रहे थे। पटना जहां जन्म देने वाले माता-पिता गये थे। वहीं शहर के घर पर गोद लिये माता-पिता का हाल बुरा था।