पुनौराधाम मंदिर का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करें: डीएम

Apr 07, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में पुनौराधाम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल हुए। डीएम ने कार्य की गति और गुणवत्ता पर जोर दिया, और निर्देश दिया कि निर्माण समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

पुनौराधाम मंदिर का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करें: डीएम

सीतामढ़ी। पुनौराधाम मंदिर परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में मंदिर निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी अमित रंजन, पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, मंदिर न्यास समिति के सदस्य सहित विभिन्न जिलास्तरीय विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही निर्माण कार्य के लिए चयनित एजेंसी अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अब तक की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया।

उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि मंदिर निर्माण कार्य में अपेक्षित गति लाते हुए इसे तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने की बात कही। डीएम ने संबंधित विभागीय के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और किसी भी प्रकार की बाधा या समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुनौराधाम का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व अत्यंत व्यापक है, ऐसे में इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना आवश्यक है।पूरी प्रतिबद्धता से करें सीतामढ़ी की तैयारी, राष्ट्र स्तर के नामचीन कलाकारों देंगे प्रस्तुति % पुनौराधाम मंदिर परिसर स्थित सभा कक्ष में सीतामढ़ी महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर डीएम की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया सीतामढ़ी महोत्सव से संबंधित तैयारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें। ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया जा सके। उन्होंने इस के लिए बनाई गई सभी कमेटियों से बारी-बारी से उनकी तैयारी से संबंधित जानकारी ली गई और ससमय तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मालूम हो कि 25 एवं 26 अप्रैल को सीतामढ़ी महोत्सव का आयोजन पूरे धूमधाम के साथ किया जाएगा। उक्त महोत्सव में राज्य एवं राष्ट्र स्तर के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति होगी। साथ ही सीतामढ़ी जिले के स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी प्रस्तुति की जाएगी। इस के लिए 18 अप्रैल को 11:00 बजे से स्थानीय परिचर्चा भवन में स्थानीय कलाकारों के चयन हेतु ऑडिशन रखा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।