ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीबाढ़ पीडितों के लिए 17 जगहों पर चल रहा राहत शिविर

बाढ़ पीडितों के लिए 17 जगहों पर चल रहा राहत शिविर

जिले के बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 16 जगहों पर सामुदायिक किचेन संचालित किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों लोग भोजन कर रहे है। हिन्दुस्तान टीम ने विभिन्न जगहों की पड़ताल की। जिसमें कई जगहों पर...

बाढ़ पीडितों के लिए 17 जगहों पर चल रहा राहत शिविर
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 26 Jul 2020 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 16 जगहों पर सामुदायिक किचेन संचालित किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों लोग भोजन कर रहे है। हिन्दुस्तान टीम ने विभिन्न जगहों की पड़ताल की। जिसमें कई जगहों पर अनियमितता की बातें भी सामने आयी। सोनबरसा, सुप्प, रून्नीसैदपुर में भी सामुदायिक किचेन शुरू किया गया। जिसमें लोगों ने भोजन किया।

नप ने शुरू किया सामूहिक किचन

सीतामढ़ी। नगर परिषद ने जिला आपदा प्रबंधन के सौजन्य से शहर के नगरपालिका मिडल स्कूल में शनिवार को सामूहिक किचेन शुभारंभ किया। इसमें कुष्ठ कॉलनी के रिंग बांध पर शरण लिये दो सौ शरणार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। नप इओ दीपक झा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सीओ के साथ शहर के रिंग बांध, रेलवे ट्रैक व गुमटी के समीप शरण लिये पीड़ितों को कोरोना महामारी लेकर जागरुक करने के साथ मास्का भी वितरण किया गया है।

कहीं मिल रहा भोजन तो कहीं पर इंतजार

बाजपट्टी। मध्य विद्यालय हसनपुर बड़हरवा उर्दू में सामुदायिक किचेन का संचालन किया जा रहा हंै। बरसात के कारण जलजमाव से परेशान बेलहिया पंचायत के वार्ड 11 के करीब दो दर्जन लोगों को नियमित भोजन कराया जा रहा है। शनिवार को मेन्यू के मुताबिक भोजन दिया गया था। लेकिन स्कूल परिसर में साफ-सफाई और प्रकाश का अभाव दिखा। हालांकि बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित पंचायतो में अब तक सामुदायिक किचेन आरंभ नही किया गया है। बाढ़ प्रभावित मधुबन, बसहा, बनगांव आदि गांव के स्कूलों शरण लिए लोगों को सरकारी सहायता का इंतजार है। इस संबंध में जानकारी लिए बीडीओ और सीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों अधिकारी का मोबाईल स्विच ऑफ होने की वजह से बात नहीं हो सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें