मेजरगंज: 250 में से 200 आवेदनों का हुआ निपटारा
आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कृषि भवन परिसर में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का समापन हुआ। शिविर में 250 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 200 का तत्काल निपटारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किए जाते हैं।

अजीत कुमार मेजरगंज। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 200 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी अर्चना कुमारी की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। दोनों दिनों तक प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे, जिससे लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े。
शिविर का विवरण
शिविर के दौरान भूमि, राजस्व, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, प्रमाण पत्र, पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश का निपटारा तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निष्पादन के लिए अग्रसारित किया गया।
उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिओम साहू, कृषि समन्वयक संजय कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


