Sitamarhi News: शहीद मंडल की प्रतिमा का अनावरण आज
Sitamarhi News: बाजपट्टी में अमर सपूत रामफल मंडल के शहादत दिवस पर 23 अगस्त को प्रतिमा अनावरण एवं शहीदी मेला आयोजित किया जाएगा। मधुरापुर के मेला ग्राउंड में मकराना पत्थर से बनी 6 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति की उम्मीद है।

Sitamarhi News: बाजपट्टी। अमर सपूत रामफल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर 23 अगस्त को आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं शहीदी मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके पैतृक गांव मधुरापुर स्थित मेला ग्राउंड में नवनिर्मित टावर पर शहीद रामफल मंडल की छह फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। मकराना पत्थर से निर्मित यह प्रतिमा जयपुर से मंगाई गई है। समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मेला ग्राउंड में भव्य मंच का निर्माण किया गया है, जिसे फूलों और बैनरों से सजाया जा रहा है। वहीं अतिथियों के स्वागत के लिए रास्ते में दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए हैं।
तैयारी समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया सियाराम मंडल एवं सचिव भरत मंडल ने बताया कि समारोह में परिवहन मंत्री दामोदर रावत, मंत्री श्वेता गुप्ता, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल तथा खगड़िया विधायक बबलू मंडल के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ रविवार दोपहर एक बजे से होगा। स्वागत गान के लिए बाहर से कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।


