नेक्स्ट जेनरेशन वाला जिले का पहला उपडाकघर बना पूसा
पूसा का उपडाकघर अब नेक्स्ट जेनरेशन सुविधाओं से लैस हो गया है। यहां स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, बैंकिंग सेवाएं, आधार नामांकन, और कई अन्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फ्री वाई-फाई, कॉफी वेंडिंग मशीन और वातानुकूलित कार्यालय जैसी सुविधाएं भी हैं।

पूसा। नेक्स्ट जेनरेशन सुविधाओ से लैस जिले का पहला उपडाकघर पूसा बना। जहां एक ही छत के नीचे डाक सेवाओं का पूरा लाभ लोग ले सकेंगे। स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग इंडिया पोस्ट पेमेंट, बैंकिंग सुविधा आधारित लेनदेन, आधार नामांकन, डाकघर बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजनाएं, बिल भुगतान, मनी ट्रांसफर जैसी कई सेवाएं एक ही प्लेटफार्म पर मिल सकेगी। इसके अलावा फ्री वाई-फाई सुविधा, कॉफी वेंडिंग मशीन, मिनी लाईब्रेरी, वातानुकूलित कार्यालय जैसी सुविधाएं लोगों खासकर युवाओं को लुभायेगी। मंगलवार को उपडाकघर को नेक्स्ट जेनरेशन में उन्नयन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मौके पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि पूसा ऐतिहासिक धरती है।
इसकी मिटटी का चंदन लक्ष्य को आसान बना देती है। भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से पूसा उपडाकघर को नेक्स्ट जेनरेशन में उन्नयन करना बेहतर पहल है। इसे राज्य का नंबर एक नेक्स्ट जेनरेसन डाकघर बनाने की जरूरत है। उत्तरी प्रक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार ने कहा कि इसका उदेश्य युवा पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करना है। केन्द्र सरकार प्रथम चरण में राष्ट्रीय स्तर के संस्थान के निकटवर्ती डाकघरों का उन्नयन कर अधिक से अधिक अध्ययनरत छात्रों को डाक व्यवस्था से जोड़ लाभ पहुंचाना चाहती है। जो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ काउन्टर से लेकर डिजिटल मोड में सेवा उपलब्ध करायेगा। अध्यक्षता करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक रॉबिनचन्द्र ने उपलब्ध मौके पर विवि के डीएसडब्लू डॉ. रमण त्रिवेदी, सहायक डाक अधीक्षक मनोज कुमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक कृष कुमार, डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, विक्की कुमार आदि मौजूद थे।पूसा उप डाकपाल नवीन प्रकाश, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


