भूमि विवाद के छह मामलों की सुनवाई, तीन का निष्पादन
शनिवार को सोनबरसा में सीओ अनुपम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भू विवाद से संबंधित छह मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से तीन का मौके पर निष्पादन किया गया। सीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सोनबरसा। शनिवार को सीओ अनुपम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भू विवाद से संबंधित छह मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान तीन मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया। दो मामलों को अगली तिथि तक स्थगित किया गया। जबकि एक मामले को भूमि नापी के लिए भेजा गया। सीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश भी दिया। मौके पर कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, पुअनि धीरज कुमार, दीपक सहित कई कर्मी थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


