चार मामले का मौके पर हुआ निष्पादन
शनिवार को अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े छह मामलों की सुनवाई की गई। चार मामलों का तत्काल समाधान किया गया जबकि दो मामलों की अगली तिथि निर्धारित की गई। लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

विनोद कुमार सोनबरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय कक्ष में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई, जहां फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।कार्यक्रम के दौरान कुल छह मामलों की जनसुनवाई हुई। सीओ अनुपम कुमार ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई की। सुनवाई के बाद चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। वहीं दो मामलों में आवश्यक दस्तावेज एवं जांच प्रक्रिया लंबित रहने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।सीओ
अनुपम कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान करना है, ताकि आम लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने राजस्व कर्मियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मौके पर थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार समेत अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी एवं संबंधित पक्ष मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनता दरबार से भूमि विवादों के समाधान में तेजी आई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


