
पुलिस व ग्रामीण की बीच नोकझोंक
बथनाहा के पंथपाकड़ गांव में हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध हुआ। आक्रोशित अतिक्रमणकारियों ने पुलिस से नोकझोंक की और कई लोगों ने अपने घरों में आग लगा दी। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, सोनबरसा के हनुमानचौक पर भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
बथनाहा। थाना क्षेत्र के पंथपाकड़ गांव में हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भूमि खाली कराने की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस से नोकझोंक करने लगे। विरोध के बीच कई लोगों ने अपने घरों में आग लगा ली तथा बुलडोजर के सामने लेटकर अभियान रोकने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। वहीं डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ और एसडीपीओ सदर दो आशीष आनंद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। एसडीपीओ सदर दो आशीष आनंद ने बताया कि एमजेसी संख्या-रामपुकारी देवी बनाम, बिहार सरकार एवं अन्य के संदर्भ में माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गई है।

सोनबरसा के हनुमानचौक से हट रहा अतिक्रमण सोनबरसा। अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय बाजार ,चौक भारत नेपाल सीमा स्थित हनुमान चौक पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।सोमवार को हुए लाउड स्पीकर से एनाउंस के बाद मंगलवार के सुबह से ही दुकानदार अपने अपने दुकान के सामने लगे छजी बांस बाला को हटाना शुरु कर दिया है। पिछले दिनों भारत नेपाल सीमा हनुमान चौक नो मैंस लैंड पर अपर समाहर्ता संजीव कुमार के अध्यक्षता में आला-अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें नो मैंस सीमा को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर 23 अतिक्रमणकारियों को 15 दिसम्बर तक का नोटीस जारी करने और एक सप्ताह की चेतावनी की बात कही गई थी ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


