ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीरेडियो नेपाल में मैथिली हटाये जाने पर विरोध

रेडियो नेपाल में मैथिली हटाये जाने पर विरोध

नेपाल सरकार ने रेडियो नेपाल में मैथिली व भोजपुरी भाषा के कार्यक्रम को हटाए जाने पर नेकपा पार्टी प्रदेश दो के अध्यक्ष तथा सांसद प्रभु साह ने विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि मैथिली व भोजपुरी मधेश की...

रेडियो नेपाल में मैथिली हटाये जाने पर विरोध
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीFri, 09 Aug 2019 05:06 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल सरकार ने रेडियो नेपाल में मैथिली व भोजपुरी भाषा के कार्यक्रम को हटाए जाने पर नेकपा पार्टी प्रदेश दो के अध्यक्ष तथा सांसद प्रभु साह ने विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि मैथिली व भोजपुरी मधेश की प्रमुख भाषा है। राजतंत्र के समय में जब रेडियो नेपाल की स्थापना हुई थी, तब से ही मैथिली व भोजपुरी भाषा के कार्यक्रम प्रसारित हो रहा है। भले ही प्रसारण की अवधि कम समय का था। लेकिन वर्तमान सरकार ने मैथिली तथा भोजपुरी भाषा को हटाकर मैथिली व भोजपुरी भाषा का ही अपमान नहीं किया है। संपूर्ण मधेशी को अपमान किया है। उन्होने कहा है कि सरकार अविलंब रेडियो नेपाल में मैथिली व भोजपुरी भाषा के कार्यक्रम प्रसारित करें। अगर सरकार इस पर संज्ञान नहीं लेती है तो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें