319 की हाजिरी, पर 131 छात्र मौजूद

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितताओं के कारण प्रधानाध्यापक पर 71,642 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जांच में 319 छात्रों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद केवल 131 छात्र मौजूद थे। अपील के बाद भी जुर्माना बरकरार रहा, और एक माह में राशि जमा न करने पर वेतन से कटौती की जाएगी।

319 की हाजिरी, पर 131 छात्र मौजूद

सीतामढ़ी। मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा विभाग ने बाजपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय हरपुरवा गोट के प्रधानाध्यापक पर लगाया गया 71,642 रुपए का जुर्माना बरकरार रखा है। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने राहत देने से इनकार कर दिया। बताया गया है कि 10 दिसंबर 2025 को हुए निरीक्षण में उपस्थिति पंजी में 319 छात्रों की हाजिरी दर्ज मिली, जबकि मौके पर केवल 131 छात्र ही मौजूद थे। पिछले छह कार्यदिवसों का औसत उपस्थिति 272 दर्ज किया गया, जो वास्तविक उपस्थिति से मेल नहीं खाता था। इस आधार पर 19 दिसंबर 2025 को एमडीएम डीपीओ ने 71,642 रुपए का आर्थिक दंड लगाया था।

इसके खिलाफ प्रधानाध्यापक ने अपील दायर की, जिस पर 10 जनवरी 2026 को सुनवाई हुई।सुनवाई के बाद पुन: जांच कराई गई। 8 अप्रैल 2026 को जिला समन्वयक द्वारा किए गए निरीक्षण में भी गड़बड़ी सामने आई। इस दौरान उपस्थिति पंजी में 155 छात्रों की हाजिरी दर्ज थी, जबकि मौके पर 142 छात्र ही पाए गए। वहीं, खाद्यान्न के रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन में 725 किलोग्राम अनाज की कमी मिली। सभी तथ्यों की समीक्षा के बाद डीईओ श्री त्रिपाठी ने अपील को खारिज करते हुए निर्देश दिया कि एक माह के भीतर जुर्माना राशि जमा की जाए, अन्यथा वेतन से कटौती कर वसूली की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।