Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsPrincipal Fined 4 81 Lakhs for Midday Meal Scheme Misuse in Bihar
एमडीएम गड़बड़ी में मवि रतवारा के एचएम पर 4.81 लाख का जुर्माना

एमडीएम गड़बड़ी में मवि रतवारा के एचएम पर 4.81 लाख का जुर्माना

संक्षेप:

सीतामढ़ी के मध्य विद्यालय रतवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर 4 लाख 81 हजार 334 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। जांच में पाया गया कि विद्यालय ने बच्चों की उपस्थिति अधिक दिखाकर मध्याह्न भोजन योजना की राशि का दुरुपयोग किया। प्रधानाध्यापक को राशि निर्धारित समय में जमा करने का आदेश दिया गया है।

Dec 08, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी को लेकर बाजपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय रतवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर 4 लाख 81 हजार 334 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। विभागीय जांच में विद्यालय में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से अधिक संख्या दिखाकर योजना की राशि का दुरुपयोग का मामला पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया है। एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालय में बच्चों की अधिक उपस्थिति बनाकर मध्याह्न भोजन योजना की राशि अधिक निकासी की जाती है। इसके आलोक में प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं रहने तथा एमडीएम योजना में अधिक बच्चों की उपस्थिति बनाकर परिवर्तन मूल्य की राशि का दुरुपयोग करने के कारण विभागीय प्रावधान के आलोक में प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कुल 4,81,334.40 रूपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें खाद्यान्न की राशि 1,52,640 रूपये तथा परिवर्तन मूल्य की 3,28,694 रूपये 40 पैसे शामिल है। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर उक्त राशि बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति, सीतामढ़ी के दिए गए खाते में जमा करें। साथ ही राशि जमा करने का साक्ष्य जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीपीओ ने कहा है कि निर्धारित अवधि में राशि जमा न करने की स्थिति में एचएम के वेतन से वसूली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।