ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीवीसी से बाढ़ की पूर्व तैयारी का लिया जायजा

वीसी से बाढ़ की पूर्व तैयारी का लिया जायजा

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से डीएम ने वीसी से बाढ़ पूर्व तैयारी का जायजा लिया। सभी प्रखंड व अंचलाधिकारियो से एक-एक कर तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें कई दिशा-निर्देश भी दिये गये। डीएम ने सभी से...

वीसी से बाढ़ की पूर्व तैयारी का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीFri, 03 Jul 2020 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से डीएम ने वीसी से बाढ़ पूर्व तैयारी का जायजा लिया। सभी प्रखंड व अंचलाधिकारियो से एक-एक कर तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें कई दिशा-निर्देश भी दिये गये। डीएम ने सभी से कहा कि बाढ़ पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण कर ले। बाढ़ की समीक्षा के दौरान संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नदियों का जलस्तर एवं वर्षापात पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ के दौरान आवश्यक नाव की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई। सभी बीडीओ एवं सीओ तथा संबंधित पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में ससमय प्रचार -प्रसार के विभिन्न माध्यम से लोगों तक जानकारी देने का निर्देश दिया गया। मौके पर आपदा प्रभारी प्रभारी शशिकांत, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें