नीतीश कुमार पार्टी के सर्वोपरि व सर्वमान्य नेता, उनके हर निर्णय के साथ है पार्टी व गठबंधन

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सत्ताधारी पार्टी ने उनकी सराहना की है जबकि विपक्ष इसे जनता के साथ धोखा मान रहा है। भाजपा और जेडीयू के नेता नीतीश के निर्णय का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस और राजद ने इस कदम को बिहार के जनादेश का उल्लंघन बताया है।

नीतीश कुमार पार्टी के सर्वोपरि व सर्वमान्य नेता, उनके हर निर्णय के साथ है पार्टी व गठबंधन

सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।सत्ताधारी पार्टी के लोग जहां नीतीश के फैसले की सराहना कर रहे हैं वहीं विपक्ष इसे जनता के साथ धोखा बता रहा है। जेडीयू के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा ने गुरूवार को कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वोपरि व सर्वमान्य नेता है। पार्टी के कार्यकर्ता नेता के निर्णय के साथ खड़ा है। हम सभी उनके निर्णय के साथ है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि नीतीश कुमार का बिहार से कभी नाता नहीं टूटेगा। उनका मार्ग दर्शन बिहार को मिलता रहेगा। नीतीश जी ने स्वयं राज्य सभा में जाने की बात कही थी।

जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में पच्चीस से तीस, फिर से नीतीश के नाम पर एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली थी। तो चार महीने ने ऐसी क्या बात हो गई कि उनको राज्य सभा भेजा जा रहा है। इससे बिहार का विकास बाधित होगा। नीतीश जी के जाने से गहरा दुख है।बिहार के जनादेश के साथ धोखाकांग्रेस के जिलाध्यक्ष र क टू प्रसाद ने कहा कि बिहार के जनादेश के साथ भाजपा ने धोखा दिया है।नीतीश के नाम पर मैंडेट मिला है।ऑपरेशन लोटस के तहत उन्हें जबरन दिल्ली भेजा जा रहा है।राजद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने बताया कि राजद ने चेतावनी दी थी कि भाजपा नीतीश कुमार को लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहने देना चाहती है।उन्हें योजनाबद्ध तरीके से हटाया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।