समोद साह हत्याकांड में हथियार संग तीन धराए

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

शिवहर पुलिस ने व्यवसायी समोद साह हत्या मामले का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने समोद साह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर हत्या की। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

समोद साह हत्याकांड में हथियार संग तीन धराए

शिवहर। पुलिस ने पुरनहिया के प्रखंड प्रमुख के छोटे भाई व व्यवसायी स्व. समोद साह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। एसपी शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि बदमाशों ने समोद साह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर पूर्व नियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गई। इस मामले में पुरनहिया थाने के बसंत जगजीवन निवासी दिनेश सहनी के पुत्र निरंजन कुमार, बुखार चंडीहा निवासी संजय द्विवेदी के पुत्र शिवम कुमार तथा सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाने के मरपा ईश्वर दास निवासी रामकृपाल सिंह के पुत्र रामकुमार सिंह गिरफ्तार किया गया है।

वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार तीनों बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य आरोपी निरंजन कुमार के विरुद्ध पुरनहिया थाने में पूर्व से दो केस दर्ज है इसके अलावा अन्य दो अभियुक्तों को विरुद्ध भी पूर्व से कांड दर्ज है। इसके अलावा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य आपराधिक इतिहासों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल के अलावा चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले के उद्वेदन को लेकर विशेष अनुसंधान दल गठित किया गया था। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, वैज्ञानिक साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी की। पूछताछ और साक्ष्यों के बाद हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। मालूम हो कि बीते 19 मई की देर शाम दुकान बंद कर घर जाने के दौरान बसंत बाजार से बखार चंडिहा जाने वाले मार्ग पर बखार चंडिहा निवासी व्यवसायी समोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर एसडीपीओ अनुशील कुमार, पुरनहिया थानाध्यक्ष, समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।