युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

शिवहर जिले के पहाड़पुर गांव में युवक विशाल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। एसपी ने कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

शिवहर। जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव मे गुरुवार की रात युवक विशाल कुमार की चाकू मारकर की गई हत्या कांड का पुलिस ने धटना के महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करने का दावा किया है। कांड मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर दी गई। एसपी शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि 28 मई को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल विशाल कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया। इस टीम में एसडीपीओ अनुशील कुमार, श्यामपुर भटहा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, डीआईयू एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया।एसआईटी ने मानवीय आसूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर गांव से मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।हत्या का कारण एक ही महिला से दोनों युवक का प्रेम प्रसंग बताया गया है। एसपी ने कहा कि शिवहर पुलिस अपराध नियंत्रण और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।