Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsPolice Seize 630 Bottles of Country Liquor Arrest 5 Smugglers in Bhittha
शराब व चोरी की बाइक के साथ पांच धराये

शराब व चोरी की बाइक के साथ पांच धराये

संक्षेप:

भिट्ठा थाना पुलिस ने मंगलवार को 630 बोतल देसी शराब, 24 बोतल विदेशी शराब और चोरी की तीन बाइकों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में संतोष कुमार, अनिल ठाकुर, मनीष कुमार और नेपाल के...

Sep 17, 2025 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सुरसंड। भिट्ठा थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 630 बोतल देसी शराब, 24 बोतल विदेशी शराब के साथ चोरी की दो और एक अनिबंधित बाइक सहित कुल तीन बाइक बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी संतोष कुमार चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी निवासी अनिल ठाकुर, मनीष कुमार और नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी अमरजीत कापर और विक्की कुमार के रूप में की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी तस्करों के खिलाफ एफआईआर करते हुये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।