Sitamarhi News: 201 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर में पुलिस ने रुन्नी टॉल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान 201 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो शराब लदी स्विफ्ट डिजायर कार चला रहा था। पुलिस ने ड्राइवर की पहचान राजीव कुमार के रूप में की है और मामले की जांच जारी है।

Sitamarhi News: 201 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के रुन्नी टॉल प्लाजा के समीप शुक्रवार देर रात पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 201 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब लदी स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है। पुनि सह थानाध्यक्ष ललित कुमार के निर्देश पर सअनि पंचमणी कुमार और सअनि राहुल कुमार द्वारा सूचना के आधार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर को रोककर तलाशी ली गई। जांच में कार की डिक्की से रॉयल स्टेज कंपनी की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, 180 एमएल की 96 बोतल, 375 एमएल की 426 बोतल और 750 एमएल की 32 बोतल सहित कुल 201 लीटर शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान महिंदवारा थाना क्षेत्र के पुनरवारा गांव निवासी नवल किशोर यादव के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: 201 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार