15 पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
शिवहर में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें 12 दरोगा और 3 जमादार शामिल हैं। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं और अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
शिवहर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त दुरुस्त बनाने एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें 12 दरोगा एवं तीन जमादार शामिल है। इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है। स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नए स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया गया है। एसपी द्वारा शिवहर सदर थाना में पदस्थापित दरोगा श्याम लाल राम को वहां से स्थानांतरित कर श्यामपुर भटहां थाने के अपर थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह शिवहर थाने के दरोगा विवेकानंद सिंह को वहां से हटकर तरियानी छपरा थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया है।
साथ ही दरोगा बिंदेश्वरी सिंह को पुरनहिया थाने से हटकर हिरम्मा थाने के अपर थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया है। इसी तरह दारोगा प्रफुल्ल कुमार को पिपराही थाने से हटकर धन गश्ती दल का प्रभारी बनाया है। जबकि दरोगा अजय कुमार को तरियानी थाने से हटकर श्यामपुर भटहां थाना में पदस्थापित किया गया है। कमलेश कुमार पासवान को तरियानी छपरा से हटकर पिपराही थाना में भेजा गया है। दारोगा राकेश कुमार सिंह को तरियानी छपरा थाना से हटकर शिवहर सदर थाना में पदस्थापित किया गया है। शिवजतन कुमार को हिरम्मा थाना से हटकर तरियानी थाना भेजा गया है। वही प्रभु नाथ यादव को श्यामपुर भटहां थाना से हटकर शिवहर थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि दरोगा रवि रंजन कुमार को श्यामपुर भटहां थाना से हटकर तरियानी थाना तथा दरोगा वीरेंद्र पासवान को तरियानी थाने से हटाकर पुरनहिया थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा जमादार भरत कुमार सिंह को श्यामपुर भटहां थाना से स्थानांतरित कर पुरनहिया थाना में पद स्थापित किया गया है तथा जमादार राम निवास सिंह को पिपराही थाना से स्थानांतरित कर श्यामपुर भटहां थाना भेजा गया है। वही पीटीसी निर्भय कुमार को प्रभारी धनगति दल से हटाकर पिपराही थाना में पदस्थापित किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




