न्यायालय में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें : एसपी

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

शिवहर में एसपी शुभांक मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में न्यायालय से जुड़े मामलों की चर्चा की गई और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए। एसपी ने गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और अभियोजन कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

न्यायालय में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें : एसपी

शिवहर। एसपी शुभांक मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें न्यायालय से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा न्यायिक कार्यो के संपादन में समन्वय स्थापित करने को लेकर कई निर्देश दिए गए। एसपी ने न्यायालय में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष पहल करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। कहा कि न्यायालयों में लंबित पुराने कांडों की केस डायरी समय पर जमा की जाए ताकि विचारण की प्रक्रिया में विलंब न हो। उन्होंने गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया।

इसके अलावा अभियोजन कार्यों का प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा न्यायिक प्रक्रियाओं में सामान्य स्थापित करने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिया। अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत के अलावा मुख्यालय डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।