डीजे बजाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mar 02, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

बैरगनिया में होली के त्यौहार को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस ने डीजे पर प्रतिबंध लगाया है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। बैठक में शराब की बिक्री और सड़क पर भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने की मांग की गई। पुलिस ने सहयोग का आश्वासन दिया है।

डीजे बजाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैरगनिया,। रंगों का त्यौहार होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में भाईचारे के साथ होली मनाने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने कहा कि चार दर्जन डीजे को जब्त कर लिया गया है और इसके बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीओ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नप के पूर्व अध्यक्ष म.बशीर अंसारी, उमेशचन्द्र जायसवाल, दीपलाल बघेला, प्रिंस कुमार, राकेश कुमार झा, महमूद आलम खां, तनवीर अली खां सहित कई सदस्यों ने होली के हुरदंग पर काबू करने पर जोर देते हुए शराब की बिक्री, शराबियों पर कार्रवाई, भीड़-भाड़ को लेकर सड़कों पर पुलिस की तैनाती, सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने सदस्यों से कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना, अवांछित गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यह भी भरोसा दिया कि पुलिस पूर्णतः आपके साथ है और हर हाल में होली पर्व को शांति, हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के प्रति प्रशासन व पुलिस कटिबद्ध है। बैठक में एएसआई दिनेश पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।