सुरसंड में बारात की तर्ज पर सजाई कार, 71 लाख रुपये का गांजा लेकर निकले सवार, दो गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

बिहार में पुलिस ने तस्करों को पकड़ा जो लग्जरी कार को दूल्हे की गाड़ी की तरह सजाकर गांजा ले जा रहे थे। एसटीएफ और सुरसंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 142 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार और अमृत कुमार के रूप में हुई है।

सुरसंड में बारात की तर्ज पर सजाई कार, 71 लाख रुपये का गांजा लेकर निकले सवार, दो गिरफ्तार

सुरसंड। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने लग्जरी कार को दूल्हे की गाड़ी की तर्ज पर सजवा दिया। इसके बाद डिक्की में गांजा रख निकल गए। हालांकि पुलिस को भनक लग गई और आरोपी धरे गए। बिहार एसटीएफ और सुरसंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से गांजे की खेप लेकर सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर में खपाने जा रहे आरोपियों को पुलिस ने बुधवार देर रात दबोच लिया। इनके पास से करीब 142 किलो गांजा बरामद किया गया है। जबकि इस धंधे में शामिल चार अन्य धंधेबाजों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 71 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के झपहा मसहा निवासी विकास कुमार व अमृत कुमार के रूप में की गयी।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नेपाल से लाल रंग की चारपहिया वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ तस्कर सुरसंड की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ और सुरसंड पुलिस की संयुक्त टीम नगर पंचायत सुरसंड स्थित बाइपास चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान आधी रात को पुलिस ने एक लाल रंग की क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने उक्त वाहन को फूलों सजाया गया था। पूछताछ में कार चालक विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि कार से दूल्हे को लाने जा रहे है। लेकिन, पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसके डिक्की से गांजा बरामद की गयी। मजिस्ट्रेट सह सीओ सतीश कुमार की उपस्थिति में तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की एवं सीट के नीचे छिपाकर रखे गये कुल दस पैकेटों से 142.024 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा को अलग-अलग पैकेटों में पैक कर रखा गया था। पुलिस ने गांजा के साथ लाल रंग की चारपहिया वाहन (एमएच 06 बीएम-3668), एक मोबाइल फोन एवं अन्य सामान भी जब्त करते हुए अमृत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि गांजा की खेप नेपाल से लायी गयी थी। इसे परिहार थाना क्षेत्र के झपहा मसहा निवासी रंजीत कुमार उर्फ रंजीत सिंह द्वारा वाहन में लोड कराया गया था। वाहन का लाईजनिंग भी उसके द्वारा बाईक पर बैठकर झपहा मसहा निवासी अमृत कुमार व उक्त गांव के ही विनय कुमार के साथ किया जा रहा था। गांजा के इस खेप को पुपरी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी मंजय राय व मुजफ्फरपुर निवासी रोहन कुमार तक पहुंचाना था। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में सुरसंड थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर की गयी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितना गांजा बरामद किया गया?
पुलिस ने 142 किलो गांजा बरामद किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।