पुलिस गिरफ्त में सिग्मा िगरोह के तीन लाइनर

Mar 01, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व अध्यक्ष राममनोहर की हत्या में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश सिग्मा गैंग से जुड़े हैं और हत्या में लाइनर की भूमिका निभा रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. नेयाज आलम, हर्ष राज और गौरव कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस गिरफ्त में सिग्मा िगरोह के तीन लाइनर

सीतामढ़ी। ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व अध्यक्ष राममनोहर उर्फ गणेश शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में डुमरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस पूर्व अध्यक्ष की हत्या में लाइनर की भूमिका निभाने वाले सिग्मा गैंग से जुड़े तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लाइनरों की पहचान गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिकचौक गांव निवासी मो. नेयाज आलम, हर्ष राज और गौरव कुमार के रूप में की गई है। इनकी गिरफ्तारी में बीते दिनों पकड़े गए गैंग के शार्प शूटर व 25 हजार के इनामी बदमाश सूरज पाठक से पूछताछ के दौरान साजिश की अहम कड़ी सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन और आरोपितों को धर दबोचा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूरज पाठक ने हत्या की साजिश में लाइनर की भूमिका निभाने वाले युवकों के नाम उजागर किए। इसके बाद डुमरा थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और गाढ़ा थाना के सहयोग से मानिकचौक गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपितों को दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों ने हत्या की वारदात में रेकी और अन्य सहयोगी भूमिका निभाई थी। गिरफ्तारी के बाद तीनों से गहन पूछताछ की गई। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर डुमरा पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि मामले में आगे भी और खुलासे हो सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।