Sitamarhi News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला धराया

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अवैध आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी दुकान से लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, और अन्य उपकरण बरामद किए गए। आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण-पत्र बनाने की बात कबूली और पुलिस जांच कर रही है।

Sitamarhi News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला धराया

Sitamarhi News: रमेश कुमार परिहार। एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से आधार कार्ड एवं अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के बबुरबन गांव निवासी गजेंद्र कुमार के रूप में हुई हैं।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

मामले में पुलिस अवर निरीक्षक विवेकानंद कुमार के बयान पर स्थानीय थाना में एफआईआर करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। उसके दुकान से दो लैपटॉप, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक वेबकैम, एक आईडेंटिफिकेशन फ्लेक्स डिवाइस और एक प्रिंटर बरामद किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परवाहा चौक स्थित एक दुकान में छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ और स्वीकार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रमाण-पत्र तैयार करने का कार्य करता था और बरामद बायोमेट्रिक उपकरणों का उपयोग आधार कार्ड के लिए फिंगरप्रिंट लेने में किया जाता था। आरोपी आधार नामांकन एवं अपडेट से संबंधित कोई वैध प्राधिकरण अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच का विस्तार

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही हैं। वहीं यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके तार कहां तक जुड़े हैं।

सामान्य प्रश्न

गिरफ्तार आरोपी का नाम क्या है?
गिरफ्तार आरोपी का नाम गजेंद्र कुमार है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।