Sitamarhi News: 600 ग्राम गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Sitamarhi News: बथनाहा, एक संवाददाता। पुलिस ने गश्ती के दौरान 600 ग्राम गांजा के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के भटौलिया

Sitamarhi News: बथनाहा। पुलिस ने गश्ती के दौरान 600 ग्राम गांजा के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के समीप एसआई धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया व बाइक और बरामद गांजा जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सुरेश महतो के पुत्र शिवम कुमार एवं उसी गांव के नरेश महतो के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए बथनाहा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


