पिस्टल, जिंदा कारतूस व तीन खोखा के साथ दो गिरफ्तार

Nov 16, 2025 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने रायपुर बाजार में एक दुकान से पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में शिवम कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं। दोनों दुकान में आर्म्स की सफाई कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दुकानदार मौके से फरार हो गया।

पिस्टल, जिंदा कारतूस व तीन खोखा के साथ दो गिरफ्तार

बाजपट्टी। संध्या गश्ती के क्रम में शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस ने रायपुर बाजार स्थित एक दुकान से पिस्टल और एक जिंदा कारतूस सहित तीन खोखा के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बाजितपुर वार्ड 6 निवासी मदन राय के पुत्र शिवम कुमार तथा पटदौरा वार्ड संख्या 1 निवासी नवीन कुमार के पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनो अपराधी महमदा निवासी चंचल कुमार के चप्पल की दुकान में बैठकर आर्म्स की सफाई कर रहा था। तभी वहां पुलिस पहुच गई। पुलिस की गाड़ी को देखते ही दोनो अपराधी आर्म्स को दुकान में रखे टेबुल के दराज में छिपाकर भागने लगा।लेकिन

सशत्र पुलिस बल की सहायता से उसे दबोच लिया गया। पुलिस कार्रवाई को देख उपस्थित लोगो की भीड़ का लाभ उठाकर दुकानदार चंचल कुमार मौके से फरार हो गया। पिस्टल और कारतूस दोनो पर केएफ-7.65 अंकित है। इस कार्रवाई में पीएसआई कुणाल कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल शामिल थे। उन्होंने इस मामले में दुकानदार सहित गिरफ्तार दोनो अपराधी के खिलाफ एफआईआर कराया है।आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत दर्ज इस एफआईआर के अनुसंधान की जिम्मेवारी पीएसआई प्रमोद कुमार को सौंपी गई है।गिरफ्तार दोनो अपराधी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।