भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ बोलेरो सवार तीन धंधेबाज गिरफ्तार
शिवहर में तरियानी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। बोलेरो से 60 लीटर शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान अर्जुन बैठा, रोहित कुमार और प्रकाश पांडे के रूप में हुई है।

शिवहर। तरियानी थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के सुमहुति-खुरपट्टी पथ में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ बोलेरो सवार तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना और नाकेबंदी
थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शराब की खरीद बिक्री को लेकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप लाया जा रहा है। इसी को लेकर पुलिस द्वारा सुमहुति-खुरपट्टी पथ की नाकेबंदी कर आने जाने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी शुरू की गई।
गाड़ी भगाने का प्रयास
इसी क्रम में एक बोलेरो इस पथ से होकर गुजरी और पुलिस को देखकर चालक गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। लेकिन लेकिन वह भागने में असफल रहा। इसके बाद बोलेरो की तलाशी शुरू की गई।
शराब की बरामदगी
तलाशी के क्रम में बोलेरो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ जिसमें 750 एमएल की 25 बोतल और 180 एम एल की 231 बोतल साहित कुल 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। साथ ही चालक सहित तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दो धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के सुमहुति गांव निवासी अर्जुन बैठा और रोहित कुमार के रूप में हुई है। जबकि तीसरा धंधेबाज प्रकाश पांडे थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव का रहने वाला है।
जेल भेजना और बोलेरो की जप्ती
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों धंधेबाज को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। और बोलेरो को जप्त कर थाने में रखा गया है।उन्होंने बताया कि बोलोरो के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


