Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsPolice Arrest Rahul Kumar for Misconduct in Shivnagar Previous Criminal Record
पुलिस कर्मियों से बदसलूकी मामले में एक गिरफ्तार

पुलिस कर्मियों से बदसलूकी मामले में एक गिरफ्तार

संक्षेप:

चकमेहसी पुलिस ने 13 दिसंबर को शिवनगर में बदसलूकी करने वाले राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस से कागजात मांगे जाने पर गाली गलौज करते हुए पुलिस वाहन को घेर लिया। मामला शांत कराने के बाद, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Dec 16, 2025 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एएसआई राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी कर थाना क्षेत्र के शिवनगर से बदसलूकी करने एवं पुलिस गाड़ी को घेरकर पुलिस को भय दिखाने के आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवनगर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। बीते 13 दिसंबर को सैदपुर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान गिरफ्तार आरोपी की बाइक को रोककर कागजात की मांग की गई। उक्त युवक ने गाड़ी का कागजात नहीं दिया और अपने भाई को बुलाकर पुलिस से बदसलूकी करने लगा। इसके बाद पुलिस बाइक जब्त कर थाने ले गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उक्त दोनों भाई पुलिस कर्मी से गाड़ी छोड़ने के लिये दवाब बनाने लगे। साथ ही गाली गलौज करने एवं धमकी देने के साथ मारपीट पर उतारू हो गए और पुलिस के वाहन में आग लगाने की धमकी देने लगे। हालाकि बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत कराया था। इसके बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार के बयान पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शिवनगर गांव के राम मिलन महतो के दोनों पुत्र क्रमश राहुल कुमार और राकेश कुमार को आरोपित किया गया। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में लूट मामले में जेल भी जा चुका है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।