Sitamarhi News: 10 लाख की रंगदारी मांगने पर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में पुलिस ने रंगदारी के मामले में फरार बदमाश मोहम्मद अनीश अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2025 में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी रंगदारी के मामलों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Sitamarhi News: 10 लाख की रंगदारी मांगने पर गिरफ्तार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के नरंगा गांव निवासी तसमील अंसारी के पुत्र मोहम्मद अनीश अंसारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025 में हुसौना लीची बगान निवासी मोहम्मद खुर्शीद से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अनीश अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में भी आरोपित रह चुका है। इन मामलों में बाजपट्टी और बेला थाना पुलिस द्वारा उसे जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी को पुलिस ने रंगदारी के मामलों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsSitamarhi News: 10 लाख की रंगदारी मांगने पर गिरफ्तार