Sitamarhi News: पुपरी पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया
Sitamarhi News: पुपरी पुलिस ने न्यायालय के वारंट के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार में मो. साजिद, पवन कुमार, मनीष कुमार और भागवत झा शामिल हैं। सुप्पी थाने ने भी चक्की टोला में चार अन्य फरार वारंटियों को पकड़ा। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Sitamarhi News: पुपरी। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुपरी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आवापुर निवासी मो. साजिद, जैतपुर निवासी पवन कुमार, पुपरी निवासी मनीष कुमार और हरदिया गांव निवासी भागवत झा शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों एसआई आनंद कुमार सिंह, अजय कुमार पासवान और हीरा भारती के नेतृत्व में पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सभी वारंटियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।चार फरार वारंटी गिरफ्तारसुप्पी। सुप्पी थाना के एसआई पप्पू कुमार ने पुलिस जवानों के साथ थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के चक्की टोला में छापेमारी कर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया।
जिसमें थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के चक्की टोला निवासी मानसिंह,राम प्रवेश मिस्त्री,सिकिलिया देवी, महेंद्र मिस्त्री समेत चार फरार वारंटी शामिल हैं।अपर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारों फरार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया।

