सुप्पी में नेपाली शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सुप्पी में एलटीएफ प्रभारी ने पुलिस के साथ गश्त के दौरान नरकटिया गांव के पास चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, जो 329 बोतल नेपाली शराब ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मधुरेन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, जुलेश दास और रजनीश कुमार चौधरी शामिल हैं। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुप्पी में नेपाली शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

सुप्पी। एलटीएफ प्रभारी ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के बौद्धि माता मंदिर के समीप चार अलग-अलग बाइक पर झोला में रखकर ले जा रहे 329 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ चार धंधेबाजों का गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के कोठिया राय गांव निवासी मधुरेन्द्र कुमार, कंसारा गांव निवासी रजनीश कुमार एवं जुलेश दास, घरवारा गांव निवासी रजनीश कुमार चौधरी के रूप में की गयी है।थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार चारों शराब धंधेबाजों को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।