पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

मनीष झा सीतामढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले की विभिन्न पंचायतों

पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मनीष झा सीतामढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले की विभिन्न पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों, किशोर-किशोरियों, स्वयं सहायता समूहों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पीरामल फाउंडेशन ने भी विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग किया।कार्यक्रमों में जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता, वायु प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभातफेरी, पोस्टर प्रदर्शनी, कविता पाठ एवं जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।डुमरा

प्रखंड की मिसरौलिया पंचायत में मुखिया आरती कुमारी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक पौधे लगाए गए। इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया। वहीं सुरसंड प्रखंड की भिट्टा पंचायत में युवाओं ने प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया।बेलसंड प्रखंड की चंदौली पंचायत में वायु गुणवत्ता और जैविक खेती पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जबकि पुपरी प्रखंड की हरदिया पंचायत में स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया।मेजरगंज पंचायत में महिला स्वयं सहायता समूहों ने जैविक खाद और मिट्टी परीक्षण की उपयोगिता पर जानकारी साझा की। सभी पंचायतों में कार्यक्रम का समापन सामूहिक वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। ग्रामीणों ने जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा प्रतिवर्ष कम से कम पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया। पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने पर्यावरण संरक्षण को पंचायत की प्राथमिकता बनाने का भरोसा दिलाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।