ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीतीर्थ यात्रियों ने गौशाला में की गोपाल कृष्ण की पूजा

तीर्थ यात्रियों ने गौशाला में की गोपाल कृष्ण की पूजा

महाराष्ट्र से 160 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों की जत्था सीतामढ़ी गौशाला पहुंची। महाराष्ट्र के अंतिम छोड़ वशीम व अमरावती जिले से मां जानकी प्राकट्य स्थली के दर्शन के लिए महिला और पुरुष तीर्थयात्रियों की टोली...

तीर्थ यात्रियों ने गौशाला में की गोपाल कृष्ण की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीTue, 17 Dec 2019 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र से 160 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों की जत्था सीतामढ़ी गौशाला पहुंची। महाराष्ट्र के अंतिम छोड़ वशीम व अमरावती जिले से मां जानकी प्राकट्य स्थली के दर्शन के लिए महिला और पुरुष तीर्थयात्रियों की टोली पहुंची। मूलचन्द करवा की पहल व स्वामी नामदेव महाराज काकडे के सानिध्य में तीर्थयात्रियों ने गौशाला के तीर्थयात्री भवन में स्नान-ध्यान किया। इसके बाद गौ माता का दर्शन किया। वहीं,गौशाला परिसर में विराजमान भगवान श्री गोपाल कृष्ण की भजनों द्वारा आराधना की। फिर भजनों की स्वरलहरियों को बिखरते हुए पैदल यात्रा कर श्री जानकी मंदिर में जाकर माता जानकी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार सीतामढ़ी का प्रसिद्ध मंदिर श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आज के कलियुग के प्रत्यक्ष देवता श्री हनुमान जी की आराधना की। स्वामी नामदेव महाराज व आएं तीर्थयात्रियों ने कहा कि मां जानकी की पुण्य भूमि पर आकर हमारा जन्म सफल हो गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों, राज्य व भारत सरकार को सीतामढ़ी के विकास के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए। तीर्थयात्रियों के स्वागत में सजन हिसारिया, राजेश कुमार सुन्दरका, शिव कुमार, नरोत्तम व्यास, राजमंगल सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें