दूर-दराज से आए मरीज हुए निराश
बेलसंड में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकानें बंद रहीं। बंद का प्रभाव पूरे दवा मंडी क्षेत्र में देखने को मिला, जिससे मरीजों को दवा के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने इसे छोटे व्यवसायियों के लिए नुकसानदायक बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की मांग की।

बेलसंड।ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को बेलसंड बाजार की दवा दुकानें बंद रहीं। बंद का व्यापक असर पूरे दवा मंडी क्षेत्र में देखने को मिला। दुकानें बंद रहने से दूरदराज से इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग दवा के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। हालांकि जनऔषधि केन्द्र खुले रहे। लेकिन वहां सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को राहत नहीं मिल सकी। दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा बिक्री को छोटे व्यवसायियों के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसका विरोध किया। ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार, सचिव मो. नाजीम, कोषाध्यक्ष विजय मिश्रा, शंभू भगत, प्रभात कुमार, केके रंजन, मो. कमालउद्दीन, कन्हैया कुमार, मुन्ना कुमार, संजय कुमार, रामपुकार कुमार ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


