ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीहोली पर प्रखंडों में ढोल-मजीरा पर झूमते रहे लोग

होली पर प्रखंडों में ढोल-मजीरा पर झूमते रहे लोग

प्रखंड क्षेत्र में होली धूमधाम से होली मनाया गया। कुछ जगहों पर गुरुवार को तो कुछ जगहों पर शुक्रवार को होली मनाया...

होली पर प्रखंडों में ढोल-मजीरा पर झूमते रहे लोग
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSat, 23 Mar 2019 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र में होली धूमधाम से होली मनाया गया। कुछ जगहों पर गुरुवार को तो कुछ जगहों पर शुक्रवार को होली मनाया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ सरोज कुमार बैठा, सीओ अश्वनी कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक विजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ सघन गश्त लगाते रहे।

परिहार। प्रखंड क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधि व्यवस्था क ो शांति बनाये रखने के मद्देनजर बीडीओ रूपेंद्र कुमार झा, सीओ राजीव रंजन, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार , थाना अध्यक्ष अशोक कुमार अपने कार्य क्षेत्र में गश्त लगाते रहे।

रीगा। प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में रंगो का त्योहार बसंत उत्सव हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संवेदनशील जगह पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे। कुछ जगहों पर गुरुवार को तो कुछ जगहों पर शुक्रवार को भी होली मनाया गया हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ राम उरांव, थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया समेत अन्य पुलिस बल गश्त लगा रहे थे।

सुरसंड। होली का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। प्रखंड के लगभग सभी गांवों में होली का पर्व गुरुवार और शुक्रवार को मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुये होली की शुभकामनाएं दी। होली को लेकर समूचे क्षेत्र में करतब दिखाने के दौरान लगभग एक दर्जन लोग मामूली तौर पर जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज कराकर छोड़ दिया गया। होली को लेकर क्षेत्र में दोनों दिन लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

मेजरगंज। छिटपुट घटनाओं को छोड़ प्रखंड क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली मनाया गया। प्रखंड में यह त्यौहार गुरुवार व शुक्रवार दोनों दिन लोगों ने मनाया। खासकर बच्चे व युवाओं में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें