सुरसंड: स्थायी समिति के तीन सदस्य निर्वाचित प्रलयंकर

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

नगर पंचायत सुरसंड में तीन सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया की देखरेख डॉ. अनंत कुमार ने की। वार्ड 13, 15 और 19 के पार्षदों को विजयी घोषित किया गया। कुल 15 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि कुछ अनुपस्थित रहे। निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

सुरसंड: स्थायी समिति के तीन सदस्य निर्वाचित प्रलयंकर

प्रलयंकर सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड की स्थायी सशक्त समिति के तीन सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनिवार को नगर पंचायत सभागार में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह पुपरी डीसीएलआर डॉ. अनंत कुमार और सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बाजपट्टी बीडीओ की देखरेख में संपन्न हुयी।

चुनाव परिणाम

तीन पदों के लिए हुए चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद वार्ड 13 के पार्षद उमाशंकर कापर, वार्ड 15 की पार्षद सोनाली कुमारी और वार्ड 19 के पार्षद संजय सदा को विजयी घोषित किया गया। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में वार्ड 14 के पार्षद वशिष्ठ साह, वार्ड 17 की पार्षद सीमा देवी एवं वार्ड 18 के पार्षद मनोज कुमार मिश्रा चुनाव मैदान में थे।

मतदान प्रक्रिया

नगर पंचायत के कुल 18 पार्षदों में से 15 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि वार्ड संख्या 5, 8 एवं 12 के पार्षद मतदान प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गणना कर परिणाम की औपचारिक घोषणा की गयी। इसके उपरांत निर्वाची पदाधिकारी द्वारा तीनों निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

व्यवस्थाएं और बधाई

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभागार परिसर में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही और पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुयी। निर्वाचित सदस्यों को नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने बधाई देते हुए समिति के माध्यम से नगर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जतायी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चुनाव में कितने सदस्यों का निर्वाचन हुआ?
चुनाव में तीन सदस्यों का निर्वाचन हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।