भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
सीतामढ़ी में होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। पर्व के दौरान हुड़दंगबाजी पर कड़ी नजर रखी जाएगी और डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य त्योहार को शांति और सद्भाव से संपन्न कराना है।

सीतामढ़ी। बेलसंड थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से हर वर्ष की भांति इस बार भी आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराना है।
जिसमें आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। थानाध्यक्ष जंगो राम, सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, दरोगा मनीष कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिसमें मुख्य पार्षद रणधीर, मो. नेहाल, रंजीत, राघवेंद्र सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



