हुड़दंगियों पर प्रशासन की रहेगी विशेष नजर

Mar 02, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

परिहार में होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष अचल अनुराग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शराबबंदी, अशांति फैलाने वालों पर नजर और होलिका दहन के मार्ग पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

हुड़दंगियों पर प्रशासन की रहेगी विशेष नजर

परिहार। बेला थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष अचल अनुराग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इसमें शराबबंदी, अशांति फैलाने वाले तत्वों पर नजर, होलिका दहन के निर्धारित मार्ग को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी पर्व प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि होली का पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है और इसे शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाना चाहिए। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पर्व के मद्देनजर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को तुरंत देने की अपील की। त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस की गश्त तेज रहेगी और हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जायेगी। बैठक के अंत में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने थानाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पूर्व के अन्य पर्वों की तरह होली भी शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास तरीके से संपन्न होगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य सागीर साह, कन्हवां पंचायत के मुखिया मोहम्मद जिलानी, शत्रुघ्न सिंह, मोहम्मद हैदर अली, इंदल पासवान, उपेंद्र मुखिया, मनीष, राम एकबाल मंडल, देवेंद्र, अमित , श्रवण, सुनील समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।