उत्साह और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील
बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में भाईचारे से पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कुर्बानी की परंपरा को निभाने का आह्वान किया। चोरौत पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

अंजनी सिंह बाजपट्टी। बकरीद पर्व के मद्देनजर बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में भाईचारे और सद्भाव के माहौल में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ वरुण केतन, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और आम आवाम से तीन दिवसीय इस पर्व के दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, प्रतिनियुक्त कर्मियों को सहयोग करने, समय से किसी अप्रिय माहौल की सूचना देने तथा पूर्व की शांति सद्भाव की परंपरा को कायम रखने का आह्वान किया।
बैठक में निर्णय
अधिकारियों ने सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए कुर्बानी की परंपरा का निर्वहन करने का भी आह्वान किया। साथ ही कहा कि सभी संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस अवसर पर मुखिया राजेश कुमार, मुखिया अनुज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुंवर, रंजीत कुमार सिंह, पंसस धीरेंद्र कुंवर, गुड्डू कुमार, मो फूलबाबू, लालजी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फ्लैग मार्च का आयोजन
चोरौत में शांति व्यवस्था को लेकर निकाली फ्लैग मार्च : चोरौत । ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और भाइचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से चोरौत पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। बुधवार को थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य
फ्लैग मार्च स्थानीय थाना परिसर से निकालकर हाईस्कूल चौक, दुर्गा चौक, बजरंग चौक, नीमबारी बाजार, अम्बेडकर चौक होते हुए एनएच 527 सी के मिलान बिंदु तक वहां से पुनः नीमबारी बाजार होते हुए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निकाली गई। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में शामिल पुलिस जवानों और अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ, जो क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। दौरान थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस कदम से स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है。
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


